{"_id":"6a794be22d2f80cfdb0ce489","slug":"police-crack-chain-snatching-case-in-sitapur-arrested-two-accused-during-encounter-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार; पैर में गोली लगने से दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार; पैर में गोली लगने से दोनों घायल
Mon, 10 Aug 2026 09:26 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:26 AM IST
सार
सीतापुर में पुलिस ने चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार चेन स्नेचर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने 36 घंटे में सोमवार को खुलासा कर दिया। मामले में फरार चल रहे दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मुठभेड़ एसओजी और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम से कनवाखेड़ा से फायरिंग बट रोड की ओर जाने वाले जंगल के पास हुई। पुलिस के अनुसार, फरार चल रहे कामिल पुत्र हसन अख्तर निवासी मैगलगंज, लखीमपुर खीरी और फरमान पुत्र यूसुफ निवासी नवाब मोहल्ला, चौखड़िया रोड, मैगलगंज को पुलिस तलाश रही थी।
विज्ञापन
इसी कड़ी में जंगल के पास दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में कामिल और फरमान घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस बाइक, दो तमंचे, चार जिंदा व तीन खोखा कारतूस तथा पीली धातु की चेन के दो टुकड़े मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम
वांछित आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने वाली एसओजी और कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।