सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Radha improved her financial condition by becoming Vidyut Sakhi

Sitapur News: विद्युत सखी बनकर राधा ने सुधारी आर्थिक स्थिति

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 30 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Radha improved her financial condition by becoming Vidyut Sakhi
विज्ञापन
सीतापुर। लहरपुर ब्लॉक के स्वयं सहायता समूह की राधा गुप्ता ने विद्युत सखी योजना के जरिये आर्थिक स्थिति में सुधार किया है। वह गांव-गांव जाकर बिजली के बिलों को जमा करती हैं। दस हजार से अधिक बिलों की धनराशि जमा कर कमीशन के तौर पर मिले तीन लाख 10 हजार रुपये से उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है।
Trending Videos


लहरपुर ब्लॉक के तलबीपुर गांव के आस्मा महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य राधा गुप्ता विद्युत सखी हैं। समूह में जुड़ने से पहले इनकी कोई पहचान नहीं थी। विद्युत सखी बनने के बाद से वह तीन साल से काम कर रही हैं। इस दौरान 10 हजार 512 विद्युत बिलों की बकाया धनराशि जमा कराई। इससे तीन करोड़ से अधिक रुपये का बिल जमा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस काम के एवज में उन्हें तीन लाख 10 हजार रुपये कमीशन मिला है। ओटीएस स्कीम में भी सक्रिय भागीदारी करते हुए राधा गुप्ता ने 5200 रुपये की आमदनी की है। ओटीएस में करीब 50 लाख रुपये तक के बिल जमा कराए हैं। राधा ने बताया कि इस कार्य में उन्हें सम्मान भी मिलता है। कमीशन से परिवार के जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed