{"_id":"69c01122fbb8f194d208b186","slug":"scooty-stuck-in-bus-dragged-for-500-meters-couple-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-152422-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बस में फंसी स्कूटी 500 मीटर तक घिसटी, दंपती जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बस में फंसी स्कूटी 500 मीटर तक घिसटी, दंपती जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। भिठौरा गांव निवासी संतोष कुमार (40) अपनी पत्नी मीरा शर्मा (38) के साथ रविवार को स्कूटी से घर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर मुकीमपुर गांव के सामने लखनऊ से सीतापुर मुख्यालय की ओर जा रही रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार दंपती उछलकर दूर जा गिरे और स्कूटी बस में फंसकर 500 मीटर तक घिसटती चली गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी सिधौली लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर निजी अस्पताल चले गए हैं। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बतायाकि घटना की जांच की जा रही है।
Trending Videos