{"_id":"6afc23f5e34fdacc32027c91","slug":"sitapur-a-tanker-filled-with-petrol-and-diesel-overturned-after-colliding-with-a-motorcycle-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटा, हाईवे पर लगा भयंकर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटा, हाईवे पर लगा भयंकर जाम
Tue, 17 Nov 2026 03:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 17 Nov 2026 03:22 PM IST
सार
सीतापुर में गोन नदी के पास एक टैंकर बाइक सवारों को टक्कर मारकर पलट गया। टैंकर में तीन हजार लीटर डीजल और नौ हजार लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। हादसे से बड़ा जाम लग गया।
विज्ञापन
टकराकर पलट गा टैंकर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रहा पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर मंगलवार को कमलापुर में गोन नदी के पास हाईवे पर बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार नैपालापुर निवासी ईशान और अशुमान घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। टैंकर पलटते ही हाईवे पर अफरातफरी मच गई। ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर को देखकर लोग दहशत में आ गए। हादसे के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम लग गया।
सूचना मिलते ही कमलापुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को नियंत्रित किया, जबकि दमकलकर्मियों ने संभावित आग और अन्य खतरे को देखते हुए सुरक्षा मोर्चा संभाला। टैंकर में बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल भरा होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, टैंकर महोली स्थित नायरा पेट्रोल पंप जा रहा था। उसमें करीब तीन हजार लीटर डीजल और नौ हजार लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। करीब 12 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर के पलटने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल टैंकर को हटाने और हाईवे पर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन