{"_id":"6afc25a120485cb76208ab7f","slug":"video-video-bika-sa-takarakara-pataral-dajal-sa-bhara-takara-palta-haiiva-para-lga-bhayakara-jama-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाइक से टकराकर पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटा, हाईवे पर लगा भयंकर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाइक से टकराकर पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटा, हाईवे पर लगा भयंकर जाम
लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रहा पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर मंगलवार को कमलापुर में गोन नदी के पास हाईवे पर बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार नैपालापुर निवासी ईशान और अशुमान घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। टैंकर पलटते ही हाईवे पर अफरातफरी मच गई। ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर को देखकर लोग दहशत में आ गए। हादसे के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम लग गया।
सूचना मिलते ही कमलापुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को नियंत्रित किया, जबकि दमकलकर्मियों ने संभावित आग और अन्य खतरे को देखते हुए सुरक्षा मोर्चा संभाला। टैंकर में बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल भरा होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, टैंकर महोली स्थित नायरा पेट्रोल पंप जा रहा था। उसमें करीब तीन हजार लीटर डीजल और नौ हजार लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। करीब 12 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर के पलटने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल टैंकर को हटाने और हाईवे पर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।