सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Bus full of devotees overturns in ditch, bike rider hit by it dies

Sitapur: श्रद्धालुओं से भरी बस खड्ड में पलटी, अंदर फंसे 50 श्रद्धालुओं को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 22 May 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

सीतापुर जिले के सिधौली मिश्रिख मार्ग पर बरगदिया गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बस खड्ड में गिर गई, जिसमें करीब 50 यात्री फंस गए जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

Sitapur: Bus full of devotees overturns in ditch, bike rider hit by it dies
खड्ड में गिरी बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र के  सिधौली मिश्रिख मार्ग बरगदिया गांव के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड्ड  में पलट गई। इसकी चपेट में आए बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है। आंध्र प्रदेश के करीब 50 श्रद्धालुओ को बाहर निकाला गया।  क्रेन और जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया गया। 

Trending Videos


इस हादसे के चश्मदीद आंध्र प्रदेश निवासी श्रद्धालु मदुरई ने हादसे के मंजर को अमर उजाला से साझा किया। मदुरई ने बताया कि वह लोग दस दिनों के टूर पर यूपी आए हैं। हैदराबाद से फ्लाइट पकड़कर लखनऊ एयरपोर्ट आए। इसके बाद लखनऊ से ट्रेवल्स की बस से बृहस्पतिवार को नैमिष पहुंचे। बृहस्पतिवार रात नैमिष में ही रुके। शुक्रवार सुबह दर्शन पूजन के बाद अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 9 बजे बरगदिया गांव के पास एक बाइक सवार अचानक से बस के सामने आया। उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने बस को मोड़ा तो बस खड्ड में गिर गई। काफी यात्री बस में सो रहे थे। इस दौरान चीख पुकार मच गई। करीब आधे घंटे तक बस में फंसे रहे। फिर बाहर कुछ ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को निकालना शुरु किया। एक एक कर सभी को निकाला गया। भगवान का शुक्र है कि वह बच गए। बोले बहुत भयावह मंजर था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed