Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sitapur News
›
VIDEO: श्रद्धालुओं से भरी बस खड्ड में पलटी: अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, डीएम-एसपी ने घायलों का लिया हालचाल
{"_id":"6a10077a5cef8f5c340ec96a","slug":"video-video-sharathathhalo-sa-bhara-bsa-khadada-ma-palta-athara-fasa-lga-ka-bhara-nakal-gaya-daema-esapa-na-ghayal-ka-lya-halcal-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रद्धालुओं से भरी बस खड्ड में पलटी: अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, डीएम-एसपी ने घायलों का लिया हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रद्धालुओं से भरी बस खड्ड में पलटी: अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, डीएम-एसपी ने घायलों का लिया हालचाल
सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र के सिधौली मिश्रिख मार्ग बरगदिया गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड्ड में पलटी है। इसकी चपेट में आए बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है। आंध्र प्रदेश के करीब 50 श्रद्धालु फंसे हैं। जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया जा रहा है।
बस में सवार सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया है। तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया है। बस को अभी सीधा नहीं किया जा सका है। क्रेन और जेसीबी की मदद से कवायद जारी है।
डीएम-एसपी पहुंचे घटनास्थल
डीएम डॉ राजा गणपति एसपी अंकुर अग्रवाल के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। वहीं, श्रद्धालुओं से बात कर उनके रुकने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।