फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Six people, including a teenage girl, injured in wild animal attack.

Sitapur News: जंगली जानवर के हमले में किशोरी समेत छह घायल

Sat, 08 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Six people, including a teenage girl, injured in wild animal attack.
सीतापुर। बिसवां वन रेंज के थानगांव क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात से शनिवार तक अलग-अलग स्थानों पर जंगली जानवर ने किशोरी समेत छह लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पहले शुक्रवार रात मुंजेहना गांव में दरवाजे पर बंधी पालतू गाय पर भी जंगली जानवर ने हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीण इसे सियार का हमला बता रहे हैं। हालांकि, वन विभाग ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

मुंजेहना निवासी मोनू बाजपेई के अनुसार, शुक्रवार रात उनके घर के दरवाजे पर गाय बंधी थी। इसी दौरान जंगली जानवर ने गाय पर हमला कर दिया। हमले में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद शनिवार सुबह सीपतपुर निवासी बनवारी की पत्नी शीला और श्यामलाल की पत्नी सुमन शौच के लिए जा रही थीं। रास्ते में जंगली जानवर ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गईं।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलपुरवा निवासी रामसागर पर भी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। वहीं पुष्पांजलि (17) पुत्री उमेश, गौरा देवी पत्नी शिवबालक और सिद्धू के भी हमले में घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवर अब जंगल और खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि आबादी के आसपास पहुंचकर लोगों और पालतू पशुओं को निशाना बना रहा है। इससे लोग अकेले घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।

घटनाओं की जानकारी मिलने पर बिसवां के डिप्टी रेंजर आदित्य सिंह चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्रों में कॉम्बिंग कर जंगली जानवर की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द जंगली जानवर को पकड़ने और आबादी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed