सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Somewhere questions were written on the board

Sitapur News: कहीं बोर्ड पर लिखे सवाल, कहीं छात्र ही रहे अनुपस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 19 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Somewhere questions were written on the board
विज्ञापन
सीतापुर। गोंदलामऊ विकासखंड में चल रही परिषदीय वार्षिक परीक्षाओं में अव्यवस्था हावी है। शिक्षक परीक्षा को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। कहीं ब्लैकबोर्ड पर ही सवाल और जवाब लिखे जा रहे हैं, तो कहीं छात्र ही परीक्षा से गायब रहे।
Trending Videos


बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में कई विद्यालयों में खामियां उजागर हुईं। शासन स्तर से ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न व उत्तर लिखने पर सख्त मनाही के बावजूद शिक्षक खुलेआम इसका उल्लंघन कर रहे हैं। कई जगह बच्चों को नकल कराने के लिए बोर्ड पर ही उत्तर लिख दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कई विद्यालयों में छात्र उपस्थिति बेहद कम रही। सीटिंग प्लान का पालन नहीं किया जा रहा है। एक ही कक्षा के छात्र एक साथ बैठकर परीक्षा देते मिले। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से बचते नजर आ रहे हैं।

आधे से भी कम छात्र पहुंचे
उच्च प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर में पहली पाली में हिंदी की परीक्षा चल रही थी। एक ही कमरे में कक्षा 7 व 8 के छात्र बैठे मिले, जबकि कक्षा 6 के बच्चों को अलग कक्ष में बैठाया गया था।
कक्षा 7 में 8 में से केवल 4 छात्र, कक्षा 8 में 15 में से 7 और कक्षा 6 में 27 में से मात्र 5 छात्र ही उपस्थित मिले।

टीम पहुंचते ही मिटाए गए जवाब
प्राथमिक विद्यालय अदौलीपुरवा में कक्षा 2 से 5 तक हिंदी की परीक्षा चल रही थी। ब्लैकबोर्ड पर तिथि एक दिन पुरानी लिखी थी। वहीं, कक्षा 5 के प्रश्नपत्र के उत्तर भी बोर्ड पर लिखे गए थे।
जैसे ही टीम पहुंची, शिक्षक ने जल्दबाजी में बोर्ड से जवाब मिटाना शुरू कर दिया।

एक साथ बैठकर देते रहे परीक्षा
प्राथमिक विद्यालय सरोसा में परीक्षा पूरी तरह अव्यवस्थित मिली। कक्षा 2 और 3 के छात्र एक साथ बैठकर परीक्षा देते हुए एक-दूसरे से सवाल पूछते नजर आए।
कक्षा 4 में 27 में से 17 और कक्षा 5 में 26 में से केवल 12 छात्र ही उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed