सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Gas agency is circling for cylinder

Sitapur News: सिलिंडर के लिए गैस एजेंसी की हो रही परिक्रमा

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 25 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Gas agency is circling for cylinder
खैराबाद में सिलिंडर के लिए लगी कतार।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में घरेलू गैस की किल्लत कम नहीं हो रही है। सुबह होते ही गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए भीड़ लग जाती है। एक सप्ताह तो कोई इससे भी ज्यादा समय से सिलिंडर के लिए परेशान है। सबसे ज्यादा समस्या उज्ज्वला कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही है। बुकिंग कैंसिल होने और डिलीवरी होने का हवाला देकर लोगों को लौटा दिया जाता है। जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव के अनुसार कालाबाजारी को लेकर लगातार जांच व छापा मारा जा रहा है। हर हाल में कालाबाजारी को रोका जाएगा।
Trending Videos

खैराबाद में पशु चिकित्सालय के सामने नवाब गैस एजेंसी है। यहां मंगलवार को सुबह लगभग 10:35 बजे खाली सिलिंडरों की लंबी लाइन नजर आई। दरअसल, धूप तेज होने से लोग सिलिंडर लाइन में रखकर वितरण शुरू होने के इंतजार में छांव में खड़े दिखे। यहां कोई सुबह छह तो किसी ने सात बजे ही पहुंचकर लाइन लगा दी थी। कमाल सरांय निवासी लालता प्रसाद ने बताया कि एक सप्ताह से दौड़ रहे हैं। अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बताया कि ओटीपी नहीं आ रही है फिर बुकिंग कैंसिज होने की बात कही गई। अब बता रहे कि 18 अप्रैल को सिलिंडर मिलेगा। लालता ने सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा कि उज्ज्वला वालों को कोई न कोई बहाना बताकर वापस कर दिया जाता है फिर उनका सिलिंडर बेंच दिया जाता है। कस्बाती टोला के हबीबुर्रहमान ने बताया कि कनीज फातिमा के नाम से कनेक्शन है। 19 मार्च को बुकिंग कराई थी। चार दिन से लाइन लगते हैं सिलिंडर नहीं मिल पाया है। अब बताया जा रहा कि कैंसिल हो गई। 23 मार्च को फिर बुक कराया तब बता रहे कि 11 अप्रैल को मिलेगी।
इसी तरह मछरेहटा की भारत गैस एजेंसी पर भी उपभोक्ता सिलिंडर के लिए परेशान दिखाई दिए। नेवादापुर के अजय कुमार ने बताया कि 17 मार्च को बुकिंग कराई थी। इसके बाद लगातार दौड़ रहे हैं पर सिलिंडर नहीं मिल पाया है। अजय कहते हैं कि दृष्टिबाधित होने के कारण किसी का सहारा लेकर आना पड़ता है।
यहां से खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। नरेंद्र ने बताया कि पांच दिन पहले बुकिंग कराई थी एजेंसी वाले बता रहे गैस नहीं है। रामदुलारी का कहना है कि एक सप्ताह से दौड़ रहे हैं पर सिलिंडर नहीं मिल पाया है। मयाराम ने बताया कि 17 मार्च की बुकिंग है। यहां स्टॉक न होने की बात कहकर वापस लौटा दिया जाता है।


एक दिन में सात हजार से अधिक वितरण, 33 हजार से अधिक सिलिंडर उपलब्ध
23 मार्च को जिले की सातों तहसील में कुल क्लोजिंग स्टॉक 16,462 रहा। मंगलवार को 17,200 सिलिंडर सीतापुर पहुंचे। मंगलवार को कुल 33,662 सिलिंडरों की उपलब्धता रही। एक दिन में औसतन सात से आठ हजार सिलिंडरों का वितरण हो रहा है। प्रतिदिन करीब 56 हजार से अधिक की बुकिंग हो रही है। प्रयास है कि सभी को सिलिंडर मिले। जो लोग कालाबाजारी करने में लिप्त हैं, गोपनीय सूचनाओं के आधार पर उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
- अखिलेश श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी


डीएम के आदेश पर आईओसीएल कर्मी को मिली सुरक्षा
सरौरा कला एजेंसी में डीएम के आदेश पर हुई जांच के दौरान एजेंसी संचालकों पर आईओसीएल के एक कर्मचारी को धमकाने का आरोप लगा था। इस पर आईओसीएल के मंडलीय कार्यालय के सीनियर मैनेजर आर बैथा व गोविंद यादव ने मंगलवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर से मिलकर सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया। डीएम के आदेश पर पीड़ित कर्मी को सुरक्षा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed