सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2,13,222 copies of board were checked

Sitapur News: जांची गईं बोर्ड की 2,13,222 कॉपियां

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 25 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
2,13,222 copies of board were checked
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की 59 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो गया है। मंगलवार तक कुल 2,13,222 कॉपियां जांची गई हैं। 30 मार्च तक शत-प्रतिशत मूल्यांकन करने का लक्ष्य तय किया गया है। मूल्यांकन की कंट्रोल रूम से निगरानी हो रही है।
Trending Videos


शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 51,077 कॉपियों का मूल्यांकन हो गया है। यहां पर 44,899 उत्तरपुस्तिकाओं का होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में 67,759 कॉपियों की जांच हो गई है। 18,615 कॉपियां बाकी हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में 47,193 कॉपियों की जांच हो गई है।
31,173 उत्तर पुस्तिकाएं शेष हैं। आरआरडी इंटर कॉलेज में 47,193 की जांच हो गई है। 31,173 उत्तर पुस्तिकाएं की जांच होना बाकी है। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि गोपनीय ढंग से मूल्यांकन कराया जा रहा है। जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मंडल के छह जिलों में 23 केंद्रों पर 61 फीसदी कॉपियां जांची जा चुकी हैं। सभी छह जिलों में कुल 3,88,530 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। इनमें सीतापुर में तेजी से मूल्यांकन हो रहा है। सभी मूल्यांकन केंद्रों की मंडलीय कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed