सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young Woman Murdered in Sitapur Blood-Soaked Body Found Along Canal Embankment Police Investigating

Sitapur News: सिर पर वार करके युवती की हत्या, नहर पटरी के किनारे मिली लहूलुहान लाश; पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

सीतापुर में सिर पर वार करके युवती की हत्या कर दी गई। उसका लाश नहर पटरी के किनारे लहूलुहान हालात में मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Young Woman Murdered in Sitapur Blood-Soaked Body Found Along Canal Embankment Police Investigating
मौके पर जांच करती पुलिस, मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के सीतापुर में बुधवार को नहर पटरी के किनारे युवती की लाश पड़ी मिली। उसके सिर पर वार करके हत्या की गई है। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos


घटना संदना थाना क्षेत्र के लौली की पुलिया से लौली गांव को जाने वाले मार्ग की है। यहां पर नहर पटरी के किनारे राहगीरों ने लहूलुहान हालत में युवती की लाश पड़ी देखाी। पास जाकर देखा तो सिर पर चोट के निशान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद कटियार पुलिस बल और फ़ोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्ट्या युवती के सिर पर धारदार हथियार से हमला करने की बात सामने आई है। इससे काफी खून बह चुका था। शव से कुछ ही दूरी पर पुलिस को एक मोबाइल फोन भी पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि यह मोबाइल मृतका का हो सकता है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट्स और साक्ष्य एकत्र किए हैं। 

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। इसे कहीं और अंजाम देकर शव को यहां फेंका गया है, या यहीं पर हत्या की गई है। इसकी जांच की जा रही है। मृतका की उम्र करीब 20-25 वर्ष के बीच है। 

पुलिस युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। इसके चलते पुलिस आसपास के जिलों और थानों से संपर्क कर रही है। ताकि, हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा सके। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

एएसपी दुर्गेश सिंह का कहना है कि पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed