सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Students should get textbooks on time

Sitapur News: विद्यार्थियों को समय से मिलें पाठ्य पुस्तकें

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Students should get textbooks on time
विज्ञापन
सीतापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों के सुचारू संचालन के लिए सोमवार को जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में प्रबंध समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विद्यालयों में दैनिक कार्यों के संपादन, भोजन व्यवस्था, पाठ्य पुस्तकें/स्टेशनरी, यूनिफार्म व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की व्यवस्था आदि की समीक्षा की गई।
Trending Videos

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मानकों के अनुरूप आवास व भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय कार्यों व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की व्यवस्था जेम पोर्टल से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों को समय से पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी व यूनीफार्म उपलब्ध कराई जाए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण भी करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान सीडीओ डाॅ. दीक्षा जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed