{"_id":"6a0ca810c5efbbfd340638cd","slug":"unannounced-power-cuts-have-taken-away-the-peace-of-day-and-night-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156319-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अघोषित बिजली कटौती ने छीना दिन व रात का सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अघोषित बिजली कटौती ने छीना दिन व रात का सुकून
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 19 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। भीषण गर्मी में जिले में अघोषित बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनी हुई है। जहांगीराबाद, महमूदाबाद, सिधौली, रामपुर मथुरा व रेउसा इलाके में मंगलवार को सात से आठ घंटे की बिजली कटौती हुई। दोपहर के समय बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग बेहद परेशान रहे। वहीं, व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। घरों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया। कूलर, पंखा व एसी नहीं चल पाने से गर्मी में लोग परेशान रहे।
शहर के भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े 20 मोहल्लों में मंगलवार को तीन घंटे बिजली कटौती हुई। इस दौरान कई जगह पर जंफर उड़ गए। तार टूटने की घटनाएं हुईं। इससे विकास नगर, खूबपुर, भार्गव कॉलोनी, नवीन चौक, लक्ष्मणपुर सहित कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। महमूदाबाद उपकेंद्र के फीडर नंबर 5 एशिया कॉलोनी में मंगलवार को पैनल व एलटी लाइन की मरम्मत की गई। इस दौरान आठ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। दिन में बिजली न आने से इन्वर्टर तीन से चार घंटे में डिस्चार्ज हो गए। ऐसे में पानी की किल्लत भी उत्पन्न हो गई।
वहीं, जहांगीराबाद इलाके में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी है। उपभोक्ताओं का कहना है बार-बार फॉल्ट होना मुसीबत बन गया है। बिजली आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। उपभोक्ता शिवम गुप्ता ने बताया कि आठ दिन से कुछ देर के लिए बिजली आती है और फेज उड़ जाता है। घर में पांच लोगों को चेचक निकल आई है। जिससे परेशानी हो रही है। रोज-रोज फेज उड़ने की समस्या के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। राम सागर रस्तोगी ने बताया कि एक हफ्ते से बिजली सप्लाई बहुत ही खराब हो रही है। भीषण गर्मी में महिलाओं और बच्चों को रात काटना मुश्किल हो रहा है। अवर अभियंता सुरेश चंद्र ने बताया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। इसी तरह अन्य इलाकों में जमकर कटौती हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos