सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The weather deteriorated again, with strong winds and showers

Sitapur News: मौसम फिर बिगड़ा, तेज हवाओं संग पड़ीं फुहारें

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 07 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The weather deteriorated again, with strong winds and showers
मंगलवार दोपहर बारिश होने पर शहर में भीगते हुए जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम का मिजाज मंगलवार दोपहर फिर बिगड़ गया। बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर करीब तीन बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। कुछ देर बाद फिर धूप निकल आई। शाम सात बजे एकाएक तेज हवाओं के बीच फुहारें पड़ीं। मौसम में बदलाव से किसान चिंतित हैं। उन्हें फसलों के नुकसान की चिंता सता रही है।
Trending Videos

मंगलवार को मौसम के कई रंग नजर आए। सुबह से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इसके बाद तीखी धूप निकल आई, जिससे गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर करीब तीन बजे मौसम ने बदला और घने बादल छा गए। शहर समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। हालांकि, कुछ देर में बारिश थम गई और आसमान साफ होने पर फिर धूप खिल गई। इस बीच बादलों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे एकाएक मौसम फिर बिगड़ा और तेज हवाओं के बीच फुहारें पड़ने लगीं। कुछ देर में बारिश रुक गई पर आसमान में बादल डेरा जमाए रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगामी 24 घंटे मौसम अस्थिर बना रहेगा। बादलों की आवाजाही के चलते कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। तापमान में गिरावट का भी अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मंगलवार दोपहर बारिश होने पर शहर में भीगते हुए जाते लोग। संवाद

मंगलवार दोपहर बारिश होने पर शहर में भीगते हुए जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed