सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thieves made off with 90,000 in cash and jewelry worth lakhs in Pandey Rampur village.

Sitapur News: पांडे रामपुर गांव में चोरों ने पार की 90 हजार नकदी व लाखों के जेवर

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with 90,000 in cash and jewelry worth lakhs in Pandey Rampur village.
विज्ञापन
सिधौली। अटरिया इलाके के पांडे रामपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने यहां से लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को रविवार सुबह सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है। गांव निवासी कांशीराम के अनुसार वह घर में बाहर सो रहे थे। परिवार के अन्य लोग घर में छत पर सो रहे थे। चोरों ने घर की गैलरी में घुसकर अंदर के दरवाजे की सिटकनी तोड़ दी। फिर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी 90 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। सुबह उठने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed