सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three bodies recovered in Mahmudabad and Sadarpur in 12 hours

Sitapur News: महमूदाबाद व सदरपुर में 12 घंटे में तीन शव बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 03 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three bodies recovered in Mahmudabad and Sadarpur in 12 hours
विज्ञापन
महमूदाबाद। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को 12 घंटों के भीतर दो और सदरपुर में एक शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इन सभी मामलों की गहन जांच कर रही है। महमूदाबाद के बहरौली निवासी महेंद्र कुमार (40) शुक्रवार देर शाम शौच के लिए गए थे। शनिवार सुबह उनका शव गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। मृतक की मां ने रंजिश के चलते महेंद्र की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
Trending Videos


उन्होंने बताया कि महेंद्र का गांव के कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। दूसरा शव महमूदाबाद के टेड़वा गांव के बाहर खेत के पास सड़क पर पड़ा मिला। यह शव जाफरपुर निवासी विजय कश्यप (52) का था, जो शुक्रवार देर शाम एक शादी में शामिल होने आए थे। तीसरा शव सदरपुर के कहारपुर खाफा निवासी अमरेश (35) का मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरेश शुक्रवार देर रात से अपने घर से गायब थे। शनिवार को उनका शव गांव से बाहर पालेसर के पास एक आम के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed