फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   UP: Class 6 student says senior students did something wrong to him; tells father over the phone, "Take me awa

UP: कक्षा छह का छात्र बोला- सीनियर छात्रों ने मेरे साथ गलत काम किया; फोन कर पिता से कहा, मुझे यहां से ले जाओ

Thu, 13 Aug 2026 08:08 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 13 Aug 2026 08:08 PM IST
सार

सीतापुर के एक सरकारी आवासीय विद्यालय में कक्षा छह के छात्र ने वरिष्ठ छात्रों पर गंभीर अपराध करने का आरोप लगाया है। छात्र के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। आरोप है कि घटना के बाद छात्र को धमकाया गया। विद्यालय प्रबंधन ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन
UP: Class 6 student says senior students did something wrong to him; tells father over the phone, "Take me awa
सीतापुर में बड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सीतापुर के एक सरकारी आवासीय स्कूल के कक्षा छह के छात्र ने अपने साथ विद्यालय में दुष्कर्म होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कक्षा 8 के छात्रों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित के पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। वहीं, स्कूल प्रबंधन घटना की जानकारी से इन्कार कर रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित के पिता ने बताया कि 11 अगस्त को स्कूल से बच्चे का फोन आया। बच्चे ने कहा कि मुझे यहां से ले जाओ। बहुत परेशान हूं। अगले दिन विद्यालय पहुंचे तो बच्चा रोने लगा। आरोप है कि बच्चे ने पिता को बताया कि कक्षा आठ के लड़के उसे जबरदस्ती कमरे से उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

 

सीनियर छात्रों ने पीड़ित को धमकाया

बताया कि उसे काफी दर्द हो रहा है। इससे बच्चा बहुत घबरा गया। आरोप है कि घटना के बाद सीनियर छात्रों ने पीड़ित को धमकाया। कहा कि अगर घर पर कोई बात बताई जो जान से मार दूंगा। पिता के अनुसार क्लास टीचर अजीत कुमार से इसकी शिकायत की तो उन्होंने कहा कि बच्चे को घर ले जाओ जो भी करना हो करो। मुझसे कोई मतलब नहीं है।

 

पुलिस से पहले मुझसे करते शिकायत

प्रधानाचार्य ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं है। मुझे अभी तक कोई शिकायती पत्र भी नहीं मिला है। अभिभावकों को पुलिस से पहले मुझसे शिकायत करनी चाहिए थी। यह मामला विद्यालय के अंदर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed