{"_id":"6a7cc17075194aec5b0a1464","slug":"theft-worth-lakhs-after-breaking-into-watchmans-house-sitapur-news-c-102-1-slko1055-161963-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चौकीदार के घर में नकब लगाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चौकीदार के घर में नकब लगाकर लाखों की चोरी
Thu, 13 Aug 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
चाैकीदार के घर में हुई चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के फत्तेपुरमातिन गांव में मंगलवार रात चोरों ने चौकीदार के घर में नकब लगाकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। वारदात के दौरान परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित चौकीदार गोविंद सिंह के अनुसार, चोर घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर 17 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की। घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में खाली बक्सा और बैग पड़ा मिला। पीड़ित के अनुसार, यूपी-112 पुलिस ने चोरी गए सामान का ब्योरा मांगा तो कहासुनी हो गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके से चले गए। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।