{"_id":"6a7cbfffb0baeda2a6014404","slug":"married-woman-feared-to-have-jumped-into-canal-family-makes-serious-allegations-sitapur-news-c-102-1-slko1055-161969-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विवाहिता के नहर में कूदने की आशंका, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विवाहिता के नहर में कूदने की आशंका, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
Thu, 13 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
अनीता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद। कस्बे के जुड़ौरा निवासी विवाहिता अनीता दो दिनों से लापता है। ससुराल पक्ष ने उसके नहर में कूदने की आशंका जताई है, जबकि मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और नहर में फेंकने की आशंका जताई है। घटना की सूचना के बाद महमूदाबाद और रामपुर कलां पुलिस के बीच सीमा विवाद भी सामने आया। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद महमूदाबाद पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए एसडीआरएफ की मदद से तलाश शुरू कराई।
जुड़ौरा निवासी प्रहलाद के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी अनीता की शादी तीन वर्ष पहले सिकंदराबाद निवासी विजय कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर अनीता को परेशान करते थे। प्रहलाद ने बताया कि नौ अगस्त की रात अनीता के साथ मारपीट की गई थी। अगले दिन वह बेटी का हाल जानने ससुराल पहुंचे तो अनीता वहां नहीं मिली।
परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। महमूदाबाद क्षेत्र में शारदा सहायक नहर की उत्तरी पटरी पर नानमऊ गांव के सामने अनीता की चप्पल मिली। ससुरालियों ने उसके नहर में छलांग लगाने की आशंका जताई। वहीं, पिता ने बेटी को नहर में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम नहर में विवाहिता की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस
पीड़ित पिता 10 अगस्त को तहरीर लेकर महमूदाबाद कोतवाली पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस ने मामला रामपुर कलां थाना क्षेत्र का बताते हुए वहां शिकायत करने को कहा। बुधवार को प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।
इसके बाद महमूदाबाद इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम की मदद से विवाहिता की तलाश शुरू कराई। पुलिस मामले की जांच के साथ ही विवाहिता के संबंध में अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।