{"_id":"6a7cc0ab049900c5de09f1d4","slug":"temperature-jumps-by-two-degrees-wait-for-rain-lengthens-sitapur-news-c-102-1-stp1002-161962-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तापमान में दो डिग्री का उछाल, बारिश का इंतजार बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तापमान में दो डिग्री का उछाल, बारिश का इंतजार बढ़ा
Thu, 13 Aug 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सावन में बादल बरसने के बजाय लोगों को तरसा रहे हैं। बुधवार को सुबह से निकली तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे सके।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से गर्मी के तेवर भी तीखे रहे। दोपहर बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिले, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को निराशा हुई। अगले 24 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, जिले के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
दोपहर बाद आसमान में बादल छाए तो लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बादल बिना बरसे ही निकल गए। कुछ देर हुई हल्की बौछारों से गर्मी से राहत मिलने के बजाय उमस बढ़ गई। हालांकि, बादलों के बीच तेज हवा चलने से खुले स्थानों पर कुछ राहत मिली, लेकिन घरों और दफ्तरों में उमस परेशान करती रही।
विज्ञापन
शहर निवासी महेश ने बताया कि सावन में इस बार पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है। बादल रोज छाते हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं। इससे गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।