फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Body of high school student found hanging from a tree.

Sitapur News: पेड़ पर लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव

Thu, 13 Aug 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 13 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Body of high school student found hanging from a tree.
हरगांव। थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव में मंगलवार देर रात हाईस्कूल की छात्रा डॉली उर्फ कोमल (15) का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार डॉली मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपनी छोटी बहन के साथ खेत की ओर गई थी। कुछ देर बाद छोटी बहन रोते हुए घर लौटी और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो डॉली की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस बल के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डॉली गुरुनानक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। थानाध्यक्ष आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed