फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman gives birth to baby girl even after sterilization.

Sitapur News: नसबंदी के बाद भी महिला ने बच्ची को दिया जन्म

Thu, 13 Aug 2026 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to baby girl even after sterilization.
हरगांव। नसबंदी कराने के करीब आठ महीने बाद महिला के बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के रानी फार्म निवासी दंपती ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव में नसबंदी ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दंपती ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही शासन से निर्धारित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रानी फार्म निवासी ओमप्रकाश की पत्नी शालिनी के अनुसार, उनके पहले से चार बच्चे हैं। परिवार नियोजन के उद्देश्य से पति की सहमति के बाद उन्होंने 12 दिसंबर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव में नसबंदी कराई थी। इसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि परिवार में अब कोई और बच्चा नहीं होगा।
विज्ञापन

शालिनी ने बताया कि नसबंदी कराने के बावजूद वह गर्भवती हो गईं। मंगलवार रात उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद दंपती ने स्वास्थ्य विभाग और नसबंदी ऑपरेशन से जुड़े चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती का कहना है कि नसबंदी के बाद गर्भधारण और बच्ची के जन्म से उनके सामने परिवार के पालन-पोषण की अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई है। उन्होंने कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

साक्ष्य उपलब्ध कराने होंगे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव के अधीक्षक डॉ. नीतेश वर्मा ने बताया कि शासन से निर्धारित क्षतिपूर्ति की धनराशि नियमानुसार पीड़िता को दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए संबंधित साक्ष्य और आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे। मामले में नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed