सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   UP: Partially constructed mosque on government land in Sitapur removed

UP: सीतापुर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने हटवाया कब्जा

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 15 Jun 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार

मामले की जांच में पता चला कि जिस भूमि पर निर्माण हो रहा था वह सरकारी जमीन है। साथ ही उससे सटे चकमार्ग पर भी अतिक्रमण किया गया था। इसके बाद राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में ढांचे को हटाकर चकमार्ग को भी अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया।

UP: Partially constructed mosque on government land in Sitapur removed
प्रशासन ने हटवाई मस्जिद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीतापुर जिले के बिसवां तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत थौरा के मजरा कुर्मिनपुरवा में रविवार को प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने एक विवादित और अर्धनिर्मित मस्जिदनुमा ढांचे को बुलडोजर से हटवा दिया।



तहसीलदार अनिल राम ने बताया कि गांव के हबीब, मजीद, इस्लाम और इन्सान ने खेत में मस्जिद का निर्माण शुरू कराया था, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते निर्माण कार्य अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चंदा विवाद के बीच अखिलेश पर तीखे हमले- दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने खोला मोर्चा; बाबरी चंदे की दिलाई याद
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने चला 'बटुक पूजा' का दांव, रूठे हुए ब्राह्मणों को साधने की कोशिश; समझिए राजनीति


जांच में पता चला कि जिस भूमि पर निर्माण हो रहा था वह सरकारी जमीन है। साथ ही उससे सटे चकमार्ग पर भी अतिक्रमण किया गया था। इसके बाद राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में ढांचे को हटाकर चकमार्ग को भी अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया, जिससे लोगों के आवागमन का रास्ता खुल गया।

प्रशासन ने बताया कि मस्जिद के आसपास तालाब और खलिहान की करीब 25 बीघा सरकारी भूमि भी दर्ज है, जिसकी जल्द जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed