सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman arrested for stealing a chain from the CHC

Sitapur News: सीएचसी से चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 21 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for stealing a chain from the CHC
विज्ञापन
बिसवां। सीएचसी से चेन चोरी करने की आरोपी महिला को स्थानीय पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चेन व 35 हजार रुपये नकदी बरामद हुई है। इंस्पेक्टर राम राघव सिंह ने बताया कि अस्पताल में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाली मानपुर के अहमदपुर निवासी आरोपी रूबी को लहरपुर रोड स्थित प्राइवेट बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया है। रूबी ने करीब 10 दिन पहले बिसवां सीएचसी में भीड़ का फायदा उठाकर दो महिलाओं की चेन चोरी की थी। उसने एक चेन बाजार में बेच दी थी। इससे मिले रुपयों में से कुछ खर्च हो गए और शेष बचे 35 हजार रुपये उसके पास से बरामद हुए। आरोपी को जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed