फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman's body found in hotel; FIR against husband

Sitapur News: होटल में मिला महिला का शव, पति पर एफआईआर

Fri, 10 Jul 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 10 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in hotel; FIR against husband
सीतापुर। बस अड्डे के समीप स्थित राजस्थानी होटल के एक कमरे में शुक्रवार सुबह हरदोई निवासी महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई है। महिला के पति हरदोई में ग्राम पंचायत अधिकारी (सेक्रेटरी) हैं। मृतका के पिता ने नगर कोतवाली में दामाद के खिलाफ प्रताड़ना व खुदकुशी के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह होटल मालिक नवीन अग्रवाल ने सूचना दी कि कमरा नंबर 201 में ठहरी महिला कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला। कमरे में हरदोई की आवास विकास काॅलोनी निवासी अनुपम पांडेय (47) का शव फर्श पर पड़ा मिला। सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। सूत्रों के अनुसार पुलिस को कमरे में कुछ दवाएं मिली हैं। आशंका है कि इनमें नींद की गोलियां भी हैं।
विज्ञापन

होटल के स्टाफ के अनुसार अनुपम आठ जुलाई को दोपहर 12:50 बजे वहां आई थीं। स्टाफ ने जब होटल में रुकने का कारण पूछा तो अनुपम ने इलाज कराने के लिए सीतापुर आने की जानकारी दी। उन्होंने एक हजार रुपये जमा किए थे। कमरे में जाने के बाद वह पूरा दिन बाहर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ तारीख की सुबह अनुपम ने बताया कि वह एक दिन और रुकेंगी। शुक्रवार को कमरे का फोन नहीं उठा तो स्टाफ ने अनुपम के मोबाइल पर कॉल की। कॉल रिसीव नहीं हुई तो स्टाफ को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed