{"_id":"6a14911f05a76ba98003b83c","slug":"2-government-polytechnics-to-establish-centers-of-excellence-students-to-receive-training-in-new-technologies-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-147026-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 2 राजकीय पॉलिटेक्निक में बनेंगे एक्सीलेंस सेंटर विद्यार्थियों को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 2 राजकीय पॉलिटेक्निक में बनेंगे एक्सीलेंस सेंटर विद्यार्थियों को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी स्थित राजकीय पालीटेक्निक सोनभद्र। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनांचल के युवाओं को अब तकनीकी शिक्षा के साथ नवाचार और आधुनिक प्रशिक्षण की नई उड़ान मिलने जा रही है। राजकीय पॉलिटेक्निक सोनभद्र (लोढ़ी) और राजकीय पॉलिटेक्निक सिंदुरिया में करीब 14.13 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण कराया जाएगा। प्राविधिक शिक्षा विभाग टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड (टीटीएल) के सहयोग से कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। अत्याधुनिक लैब और प्रशिक्षण सुविधाओं के माध्यम से छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाएगा।
राजकीय पाॅलिटेक्निक सोनभद्र के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि अत्याधुनिक उत्कृष्टता केंद्र (एक्सीलेंस सेंटर) के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नई तकनीकों और आधुनिक औद्योगिक ज्ञान को शामिल करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। परियोजना पर कुल 7 करोड़ 6 लाख 75 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके तहत कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को 3.53 करोड़ की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। एक्सीलेंस सेंटर में लचीली विनिर्माण प्रणाली, इलेक्ट्रिक वाहन अनुभाग, कंप्यूटर नियंत्रित मशीनें, एकीकृत रोबोटिक्स सेल, लेजर कटिंग मशीन, वेल्डिंग एवं पेंटिंग के लिए आभासी एवं संवर्धित वास्तविकता आधारित प्रशिक्षण प्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला, उत्पाद डिजाइन एवं विकास प्रयोगशाला, इंटरनेट ऑफ थिंग्स प्रयोगशाला तथा वी-सैट कक्षा जैसी आधुनिक सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। इन अत्याधुनिक उपकरणों और सॉफ्टवेयरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, इससे वे वर्तमान और भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बन सकेंगे।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को लाभप्रद रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण, परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ को भी आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा।

Trending Videos