{"_id":"6a1490a51c0ea488ec02a89f","slug":"charge-sheet-filed-against-six-individuals-including-five-biological-brothers-in-honor-killing-case-bail-pleas-of-two-rejected-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-147030-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ऑनर किलिंग मामले में पांच सगे भाइयों सहित छह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, दो की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ऑनर किलिंग मामले में पांच सगे भाइयों सहित छह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, दो की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रेम विवाह करने वाली बहन और उसके पति को गुजरात से लाकर सोनभद्र के जंगल में हत्या कर शव अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फेंकने की जांच पुलिस ने पूरी कर ली है। वारदात में मृतका के पांच सगे भाइयों सहित छह की संलिप्तता के पर्याप्त सबूत मिले हैं। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत पिछले सप्ताह चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई। न्यायालय ने मामले में सुनवाई के लिए एक जून की तिथि निर्धारित की है। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में हैं। पांच को सोनभद्र पुलिस ने, एक को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों की तरफ से जमानत के लिए अर्जी लगाई गई है। जमानत की सबसे पहली अर्जी हैदरगंज (अयोध्या) थाना क्षेत्र के बड़की केवटहिया भैरोवपुर टिकरा निवासी आशुतोष निषाद ने लगाई थी। वहीं मृतका के भाई अवधेश कुमार साव ने खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत की गुहार लगाई। सत्र न्यायालय ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए दोनों की अर्जी खारिज कर दी है।
बता दें कि 29 सितंबर 2025 को हाथीनाला थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला की सिरकूंची लाश मिली थी। चौकीदार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि प्रकरण ऑनर कीलिंग का है। पटना (बिहार) के नौबपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी मुन्नी देवी और उसके पति दुक्खन उर्फ राजू को थाना बलसाड़ (गुजरात) जिले के डूंगरा से अगवा कर सोनभद्र लाया गया। यहां उनकी हत्या कर शव को हाथीनाला और दुद्धी थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया गया। दुक्खन के भाई रोहित ने दुद्धी क्षेत्र से मिले कंकाल से शव की शिनाख्त की थी। रोहित का दावा था कि दोनों एक ही गांव के थे और आपस में काफी प्रेम करते थे। परिवार वाले राजी नहीं हुए तो दोनों ने गुजरात जाकर शादी रचाई और वहीं रहने लगे। इससे खफा मुन्नी के भाई अवधेश, राकेश, मुकेश, मुन्ना और राहुल ने अयोध्या के रहने वाले आशुतोष के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दुक्खन के भाई रामभुवन ने इस मामले में एक अक्तूबर 2025 को गुजरात में एफआईआर दर्ज कराया था। वहां की पुलिस ने आशुतोष को और शेष आरोपियों को सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
-- -
Trending Videos