सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rihand's Water Level Drops 7 Feet in Two Months

Sonebhadra News: दो माह में 7 फीट घटा रिहंद का जलस्तर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rihand's Water Level Drops 7 Feet in Two Months
पिपरी ​स्थित रिहंद डैम। संवाद
विज्ञापन
अनपरा। भीषण गर्मी और बढ़ी बिजली की मांग के कारण परियोजनाओं की ओर से लगातार पानी के इस्तेमाल से रिहंद जलाशय का जलस्तर घट रहा है। इस वजह से दो महीने में रिहंद का जलस्तर 7 फीट कम हुआ है।

रिहंद जलाशय देश की विशालतम जलाशय में से एक जलाशय है। इस पर ऊर्जांचल की करीब 12 तापीय परियोजनाएं अपने चिमनियों को ठंडा करने के लिए पानी लेती है। प्रचंड गर्मी के कारण बिजली की मांग भी लगातार एक सप्ताह से 30 हजार मेगावाट के पार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे पूरा करने के लिए सभी तापीय परियोजनाएं पूर्ण क्षमता से बिजली उत्पादन कर रहीं हैं। इस कारण चिमनियां भी बहुत तेज गर्म हो रहीं हैं। चिमनियों को ठंडा करने के लिए तापीय परियोजनाएं प्रतिदिन औसतन 12 हजार एकड़ फीट पानी रिहंद जलाशय से ले रहीं हैं। साथ ही जलविद्युत की सभी इकाइयों से भी पूरी क्षमता से उत्पादन कराया जा रहा है। एक अप्रैल को रिहंद का जलस्तर 856.1 फीट था। लगातार घट रहे जलस्तर के कारण सोमवार को 849.1 फीट दर्ज की गई।
विज्ञापन
Trending Videos

मई में 30 मिलियन यूनिट के उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था। जलस्तर सही होने के कारण मुख्यालय के निर्देश पर लगातार उत्पादन कराया जा रहा है। एक एक सप्ताह से दिन और रात लगातार उत्पादन कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed