फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   20 complaints resolved on Samadhan Diwas

Sonebhadra News: समाधान दिवस पर 20 शिकायतों का निस्तारण

Tue, 04 Aug 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
20 complaints resolved on Samadhan Diwas
सोनभद्र। जिले के नगरीय निकाय एवं नगर पालिका परिषद सोनभद्र में सोमवार को जनसुनवाई (संभव) समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें साफ-सफाई, पेयजल, पथप्रकाश, जल निकासी से संबंधित 20 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। इसमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में दो, नगर पंचायत घोरावल में एक, चुर्क-घुर्मा में दो, चोपन में चार, ओबरा में तीन, रेणुकूट में एक, पिपरी में दो, दुद्धी में दो, डाला बाजार में एक तथा अनपरा में दो शिकायतें दर्ज की गईं। शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश, जल निकासी व्यवस्था से संबंधित थीं। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में तत्परता से कार्य किया जा रहा है। समाधान दिवस में सभासद मनोज चौबे, अनवर अली एवं नगर पालिका के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed