फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In Anpara, more than 100 women undertook a Kanwar Yatra and performed Jalabhishek.

Sonebhadra News: अनपरा में 100 से अधिक महिलाओं ने कांवड़ यात्रा निकालकर किया जलाभिषेक

Tue, 04 Aug 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
In Anpara, more than 100 women undertook a Kanwar Yatra and performed Jalabhishek.
अनपरा नगर के वार्ड नंबर 14 के कहुआनाला ​स्थित अर्जुन छठ घाट से जल लेती महिलाएं। स्रोत जागरूक पा
अनपरा। नगर के वार्ड नंबर 20 के गोबर गली स्थित पंचदेव महादेव मंदिर से 100 से अधिक महिलाओं ने सावन के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा निकाली। अर्जुन छठ घाट से जल लेकर मंदिर पर पहुंची महिलाओं ने जल चढ़ाकर दर्शन-पूजन किया। कावंड़ यात्रा गोबर गली स्थित पंचदेव महादेव मंदिर से भोर में पांच बजे शुरू हुई। इस दौरान 100 से अधिक महिलाओं के साथ और युवा भोले बाबा के भक्ति गीतों पर थिरकते हुए हांथों में कावंड़ लेकर सिनेमा रोड, अनपरा मोड़ होते हुए कहुआनाला स्थित स्थित अर्जुन छठ घाट पहुंचे। यहां सभी कांवड़ियों ने नदी में स्नान किया और जल लेकर वापस मंदिर पर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा नगर भगवान शिव के नारों से गुंजायमान हो गया। मंदिर के पुजारी ओप प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मंदिर पर लंबे समय से सावन के सभी सोमवार को श्रद्धालु जल चढ़ातें हैं। महिलाओं ने बीते चार वर्षों से कांवड़ यात्रा निकालना शुरू किया है। हर वर्ष संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed