फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   200 dried plants were found thrown on the roadside in Machbandhwa

Sonebhadra News: मचबंधवा में सड़क किनारे फेंके मिले 200 सूखे पौधे

Thu, 23 Jul 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
200 dried plants were found thrown on the roadside in Machbandhwa
बभनी क्षेत्र के मचबन्धवा गांव में खेत में फेंके गए पौधे।स्रोत जागरूक पाठक
बभनी (सोनभद्र)। विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत मचबंधवा में पौधरोपण अभियान के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां पौधरोपण के लिए लाए गए लगभग 200 पौधे सड़क किनारे सूखे पड़े मिले। पौधों को रोपने के बजाय फेंक दिए जाने से जिले में चलाए गए वृहद पौधरोपण अभियान पर सवाल खड़ा हो गया है। बुधवार को गांव के कुछ ग्रामीणों ने मचबंधवा के पास खेतों के किनारे वन विभाग की काली पॉलिथीन में पैक विभिन्न प्रजातियों के सूखे पौधे पड़े देखे। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पौधों की तस्वीरें लेकर संबंधित अधिकारियों को भेजी और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण राम जनम और राम खेलावन ने बताया कि पंचायत में पौधरोपण के लिए गड्ढे भी तैयार किए गए थे लेकिन पौधों को लगाया नहीं गया। वहीं राम खेलावन ने कहा कि यदि इन पौधों का वितरण ग्रामीणों के बीच कर दिया गया होता तो वे इन्हें अपने खेतों और घरों के आसपास लगाकर सुरक्षित कर लेते। इससे सरकारी योजना भी सफल होती। ग्राम पंचायत मचबंधवा के प्रधान रामरतन सिंह ने बताया कि पौधे लगाने की जिम्मेदारी विजय शंकर, हीरालाल और जवाहिर लाल को सौंपी गई थी। उनकी तरफ से पौधे नहीं लगाए गए, जिसके कारण वे सूख गए। बीडीओ बभनी उत्कर्ष सक्सेना ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed