सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   3 More People, Including a Woman, Lose Lives in Storm; 81 Houses Damaged, Over 400 Trees Uprooted

Sonebhadra News: आंधी में महिला समेत 3 और लोगों की गई जान 81 घरों को नुकसान, 400 से ज्यादा पेड़ गिरे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
3 More People, Including a Woman, Lose Lives in Storm; 81 Houses Damaged, Over 400 Trees Uprooted
हाथीनाला क्षेत्र में आंधी तूफान से उखड़ा मकान टीनोट  । संवाद
विज्ञापन
रामगढ़/सलखन/कोन। जिले में बुधवार की देर शाम आए आंधी ने जन-धन को बड़ी क्षति पहुंचाई है। तूफान की जद में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। कोन क्षेत्र में पेड़ गिरने से कमलावती (40) और रामपुर बरकोनिया के डोमरिया गांव में रामविलास बिंद (55), वैनी में जीतेंद्र (20) की मौत हो गई।
Trending Videos

इससे पहले बुधवार को खड़ुई कला गांव में महेंद्र कुमार (30) ने जान गंवाई थी। अलग-अलग क्षेत्रों में पांच से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। प्रशासन के प्रारंभिक सर्वे में 81 घरों को क्षति पहुंची है। एक पशु की भी मौत हुई है। उधर, बिजली के तार-पोल गिरने से रॉबर्ट्सगंज नगर समेत आधे जिले में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ध्वस्त रही। पूरे जिले में 400 से अधिक पेड़ गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में जगह-जगह पेड़ व पोल उखड़ गए थे। घरों की छत पर लगे शेड, छप्पर, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग उड़ गए। दीवार भी ढह गए। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डोमरिया गांव में आंधी के दौरान चिलबिल का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से रामविलास बिंद (55) की मौत हो गई। वह पेड़ के नीचे कूड़ा जला रहे थे। तभी अचानक आई आंधी में पेड़ धराशायी हो गया।
गंभीर रूप से घायल रामविलास को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं कोन के हर्रा गांव में आंधी के दौरान पेड़ गिरने से रामनरेश चेरो की पत्नी कमलावती (40) चपेट में आ गई। वह पेड़ के पास खड़े होकर लकड़ी बीन रही थीं। रॉबर्ट्सगंज नगर के हर्ष नगर में एक मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर अधिवक्ता वर्षा तिवारी और मेहुड़ी खुर्द निवासी त्रिवेणी दबकर जख्मी हुए।
करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव में सीमेंट शेड गिरने से घनश्याम यादव की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे वाराणसी रेफर किया गया है। सलखन के मारकुंडी बैराज मोड़ के समीप झोपड़ी पर महुआ का पेड़ गिरने से सोती लाल चौहान (72) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पकरिहवां गांव में रमाकांत यादव पेड़ के नीचे दबकर रमाकांत यादव की भैंस मर गई। सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित पोल्ट्री फार्म हाउस ही उड़ गया। मारकुंडी राजस्व गांव अवयी गोविंद मौर्य के कच्चा मकान पर पेड़ गिरने पुरा घर गिर गया। वैनी में आंधी के दौरान गिरे पेड़ की टहनी से टकराकर जख्मी जीतेंद्र (20) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। घरवालों के मुताबिक घटना के बाद जीतेंद्र घर में आकर सो गया। सुबह तेज दर्द उठने पर परिजन उसे सीएचसी वैनी ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव पहुंचे एसडीएम रॉबर्ट्सगंज अश्विनी कुमार ने पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। एसओ रायपुर अविनाश सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आंधी में गिरे पेड़ की टहनी से घायल युवक ने तोड़ा दम

- रायपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव में हुई थी घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

वैनी। आंधी के दौरान गिरे पेड़ की टहनी से टकराकर जख्मी जीतेंद्र (20) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।रायपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव निवासी जीतेंद्र बुधवार की शाम आंधी के दौरान पेड़ गिरने से मृत महेंद्र के घर जा रहा था। रास्ते में पेड़ की टहनी से टकराकर वह जख्मी हुआ। उसके पेट में चोट आई थी। घरवालों के मुताबिक घटना के बाद जीतेंद्र घर में आकर सो गया। सुबह तेज दर्द उठने पर परिजन उसे सीएचसी वैनी ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव पहुंचे एसडीएम रॉबर्ट्सगंज अश्विनी कुमार ने पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। एसओ रायपुर अविनाश सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---

मृतक आश्रितों को दी गई 4-4 लाख की आर्थिक मदद

सोनभद्र। तेज आंधी और बारिश के दौरान हुई दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों को जिला प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई। डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश पर संबंधित एसडीएम ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराई। साथ ही सहायता राशि सीधे मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में भेजी गई। आंधी और बारिश के दौरान रॉबर्ट्सगंज के खडुई गांव में महेंद्र (33) और डोमरिया निवासी रामविलास (55), जबकि ओबरा तहसील में हर्रा निवासी कमलावती (40) की मौत हो गई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed