{"_id":"62e02d75a709012f23105a98","slug":"32-donated-blood-in-honor-of-the-warriors-sonbhadra-news-vns6660758163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : शूरवीरों के सम्मान में 32 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : शूरवीरों के सम्मान में 32 ने किया रक्तदान
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लड़ बैंक में अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर में फीता काटकर शुभारंभ करते डीएम चंद?
- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सरहद पर डटे सैनिकों के सम्मान में रक्तदान करने के लिए मंगलवार को लोगों में खूब उत्साह दिखा। युवाओं और महिलाओं ने तो बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई ही, पचास की उम्र पार कर चुके लोग भी रक्तदान में नहीं हिचके। अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर स्वेच्छा से चलकर ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान कर महादानी बने। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में कुल 32 यूनिट रक्तदान हुआ।
मुख्य अतिथि डीएम चंद्र विजय सिंह ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कहा कि कारगिल विजय दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन वंदनीय है। शिविर में एकत्रित एक-एक यूनिट रक्त उन शूरवीरों को नमन है, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर भारत के मान की रक्षा की। डीएम ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने आगे भी वृहद शिविर का आयोजन कर रक्त एकत्रित करने पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर ने कहा कि आपात स्थिति में कई बार लोगों को रक्त की जरूरत पड़ती है। उनके पास रक्तदाता भी नहीं होते। ऐसे वक्त में यह रक्त ही उनके उपयोग में आता है। सीएमएस डॉ. क्रांति कुमार ने कहा कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं होने दें, जिससे किसी भी व्यक्ति की रक्त के अभाव में जान जाने की नौबत आए। आयोजन में ओमप्रकाश पांडेय पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रमुख भागीदारी निभाई। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बीके श्रीवास्तव, बीएसए हरिवंश कुमार, पैरामेडिकल कॉलेज के निदेशक ओमप्रकाश पांडेय, संत कीनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, अश्वनी पांडेय, आरके द्विवेदी, सिद्धार्थ, नेहा, पंकज दुबे, पुष्पा देवी, अजीत जायसवाल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. केआरआर सिंह, डॉ. रवींद्र प्रसाद, नियाज अहमद सिद्दीकी, एलटी शैलेंद्र कुमार पांडेय, संतोष सिंह, सुरजीत, सुजीत, दिनेश केशरी, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन विशाल पांडेय ने किया।
---
शिविर में इन्होंने किया रक्तदान
मोहम्मद सलीम, सुनील कुमार सिंह, पुष्पा देवी, नेहा पांडेय, अन्नू मौर्य, आदर्श दुबे, पूजा जायसवाल, राजकुमार सिंह, कृष्ण दयाल पांडेय, जया दुबे, तरुण प्रताप शर्मा, रंजीत कुमार, सिद्धार्थ पांडेय, निखिल, रामजी कुमार वर्मा, अंकुर पाठक, रंजना पाल, अंजली, ऋषि सिंह, विजय कुमार वर्मा, भीम सिंह, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. रवि प्रकाश त्रिपाठी, विकास द्विवेदी, मोनू कुमार, नितिश कुमार चतुर्वेदी, साधना सारंग, अश्वनी पांडेय, विशाल पांडेय, अंजू गुप्ता, संदीप जायसवाल, जयनाथ मौर्य, रवींद्र कुमार ने रक्तदान किया।
----
बोले रक्तदाता::
रक्त के अभाव में किसी की जान जाना मानवता के लिए शर्मनाक है। हमने इसी सोच के साथ रक्तदान किया है कि हमारा रक्त किसी की जान बचाने में काम आएगा। यह अवसर पाकर मन को सुकून मिला है। - ऋषि सिंह।
---
पहले से भी समय-समय पर रक्तदान करता आया हूं। कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान करना अलग अनुभव है। देश की सरहद पर डटे सैनिकों के सम्मान में अपना रक्त देकर खुद को गौरवान्वित मान रहा हूं। - संदीप जायसवाल।
---
हम अभी सरहद पर नहीं जा सकते, लेकिन उन सैनिकों के सम्मान में रक्तदान तो कर ही सकते हैं। शिविर के बारे में जानकारी मिलने के बाद से ही मन में रक्तदान के लिए उत्साह था। रक्तदन कर काफी अच्छा लग रहा है। - तरुण शाक्य।
---
रक्तदान के प्रति लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। बहुत से लोग होते हैं, जिनके पास रक्तदाता नहीं होते। ऐसे मरीजों को हमारा दान किया हुआ रक्त उपयोग में आता है। हमारे लिए इससे अच्छा मौका क्या होगा। - कृष्णदयाल पांडेय।
---
रक्तदान के बारे में अब तक सुनते रहे हैं, लेकिन पहली बार रक्तदान का अनुभव कर रहा हूं। काफी अच्छा लग रहा है। मन में इसे लेकर जो भी भ्रांतियां थी, वह दूर हो गईं। हर व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। - रवींद्र कुमार।
----
महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। उन्हें कमजोर न समझा जाय। रक्तदान से किसी तरह की कमजोरी आने की बात निर्मूल है। अलबत्ता इसे नई ऊर्जा महसूस होती है। कई बार रक्तदान किया है। इस बार भी रक्तदान कर ऐसा ही अनुभव कर रही हूं। -साधना सारंग।
Trending Videos

राबर्ट्सगंज ब्लड़ बैंक में अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरण ?- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज ब्लड़ बैंक में अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर को संबोधित करते डीएम चंद्र विजय सिंह?- फोटो : SONBHADRA