फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   5-foot crocodile found in pond

Sonebhadra News: तालाब में मिला 5 फीट का मगरमच्छ

Sun, 09 Aug 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
5-foot crocodile found in pond
घोरावल क्षेत्र में मगरमच्छ का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम। स्रोत स्वयं
घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब रविवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित एक मत्स्य पालन तालाब में 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। यह तालाब स्थानीय निवासी सुनील सोनकर का है। वह सुबह मगरमच्छ को देखकर दंग रह गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मगरमच्छ की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन दरोगा राजन मिश्रा, उज्ज्वल पांडेय, वन्यजीव रक्षक राहुल और ओमप्रकाश विश्वकर्मा की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से वन कर्मियों ने रस्सी और बांस के सहारे करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने पुष्टि की कि पकड़ा गया मगरमच्छ 5 फीट लंबा और मादा प्रजाति का था। उसे सुरक्षित मुक्खा फाल के जलाशय में छोड़ दिया गया है। वन विभाग की अपील- बारिश में रहें सावधान : वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में नदियों, तालाबों, खेतों और झाड़ियों के पास बेहद सावधानी से आएं-जाएं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और कहीं भी मगरमच्छ दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed