सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   66 patients treated at the health fair

Sonebhadra News: आरोग्य मेले में 66 मरीजों का उपचार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
66 patients treated at the health fair
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार करते चिकित
विज्ञापन
सोनभद्र/सलखन। जिले के विभिन्न अस्पतालों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सलखन स्थित पीएचसी में कुल 66 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
Trending Videos

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी में आयोजित मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार और पेट दर्द सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 36 मरीजों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और स्वच्छता अपनाने की सलाह भी दी गई। इस मौके पर मनोज राठौर, चरनजीत सिंह, कृष्णकांत चौबे सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। वहीं न्यू पीएचसी सलखन में आयोजित मेले में 30 महिला, पुरुष और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में मरीजों की जांच के बाद उन्हें मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की भी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
मरीजों का एचबी, ब्लड शुगर, एचआईवी, टाइफाइड और मलेरिया आदि की जांच भी की गई। अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों जैसे मलेरिया, टाइफाइड, सर्दी-जुकाम और खांसी से पीड़ित पाए गए।
शिविर में डॉ. अंकित कुमार, लैब टेक्नीशियन मनीष राय, एएनएम सुनीता विश्वकर्मा व सितारा देवी, आशीष कुमार, स्वास्थ्यकर्मी राजेश कुमार तथा दाई सोमरी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed