{"_id":"6a42c92fd75284eb10099472","slug":"76-couples-began-a-new-chapter-of-life-holding-hands-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-148925-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एक-दूजे का हाथ पकड़कर 76 जोड़ों ने शुरू की नई पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एक-दूजे का हाथ पकड़कर 76 जोड़ों ने शुरू की नई पारी
विज्ञापन
शाहगंज में सामूहिक विवाह समारोह में जोड़ों क़ो आशीर्वाद देते विधायक अनिल मौर्य व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल तहसील क्षेत्र के शाहगंज स्थित एक लॉन में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 74 हिंदू और दो मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। विवाह के लिए कुल 100 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था।
कार्यक्रम का शुभारंभ घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, बीडीओ नितिन कुमार और करमा के बीडीओ गुरुशरण श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी पंजीकृत वर-वधुओं का पहले फेस रिकग्निशन और बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया, इसके बाद ही उन्हें विवाह स्थल में प्रवेश दिया गया।
व्यवस्था के तहत प्रत्येक वर-वधू के साथ केवल चार परिजनों को ही विवाह मंडप में जाने की अनुमति दी गई। अन्य बरातियों के बैठने के लिए बैरिकेडिंग के बाहर अलग टेंट की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों ने संपन्न कराया, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपरा के अनुसार कराया गया। विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने एक जोड़े का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया।
नवदंपतियों को उपहार स्वरूप रजाई, गद्दा, बर्तन, वस्त्र सहित घरेलू उपयोग का सामान प्रदान किया गया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा बनी है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। इससे पहले समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन आनंद पटेल और पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवद्वार सुनील चौबे ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, रामनवल आचार्य, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, संतोष बैसवार, संजय पाठक, मनीष पटेल, अंकुर सिंह, राहुल, छोटू पटेल, रामअवध कुशवाहा आदि मौजूद रहे।