फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A rally for the Nikaali School Chalo campaign was held to raise awareness for registration

Sonebhadra News: निकाली स्कूल चलो अभियान की रैली नामांकन के लिए किया गया जागरूक

Sat, 11 Jul 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A rally for the Nikaali School Chalo campaign was held to raise awareness for registration
विण्ढमगंज क्षेत्र के ग्राम  पंचायत बुटबेढवा में स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अ​भियान
विकासखंड दुद्धी की ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा स्थित कंपोजिट विद्यालय में बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम के निर्देशन में नवप्रवेशी कक्षा-एक के बच्चों, प्रधानाध्यापक राजकमल और शिक्षिका अंजू रानी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली विंढमगंज बाजार, रामलीला ग्राउंड, शिव मंदिर रोड, आदर्श नगर चौराहा, मुस्लिम बस्ती और कहारी मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा और हम भी स्कूल जाएंगे, मम्मी-पापा का मान बढ़ाएंगे जैसे नारों के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली के समापन पर प्रधानाध्यापक राजकमल ने कहा कि छह से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed