फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fruiting plants distributed to villagers, pledged for their conservation

Sonebhadra News: ग्रामीणों को बांटे फलदार पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प

Sat, 11 Jul 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fruiting plants distributed to villagers, pledged for their conservation
नगवा ब्लॉक के सोमा गांव में पौधे वितरित करते किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा,
नगवां ब्लॉक की सोमा ग्राम पंचायत में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में ''पेड़ है तो प्राण है'' अभियान के तहत सैकड़ों फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण परिवार के सदस्य की तरह करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर क्षेत्र के जल, जंगल, जमीन और पहाड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से 24 दिसंबर 2024 के शासनादेश की भावना के अनुरूप बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से एक कंपनी को करीब छह हजार पेड़ काटने की अनुमति दी गई है। इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेड़ों की कटाई नहीं रोकी गई तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा व्यापक जनआंदोलन करेगा। इस मौके पर मुखलाल चेरो, बिंदु खरवार, राकेश यादव, बासमती खरवार, हीरावती चेरो, आकाश चौहान, शत्रुधन, बीना, दिनेश चेरो, विजय चौहान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed