फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BKU Ambavata submitted a nine-point memorandum to the DM

Sonebhadra News: भाकियू अंबावता ने डीएम को सौंपा नौ सूत्री ज्ञापन

Sat, 11 Jul 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
BKU Ambavata submitted a nine-point memorandum to the DM
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने किसानों और आमजन से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रयागराज के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में सेवा सहकारी समितियों पर किसानों को समय से खाद-बीज उपलब्ध कराने, डीएपी और यूरिया निर्धारित मूल्य पर दिलाने तथा नहरों की सफाई और मरम्मत कराने की मांग की गई। इसके अलावा किसानों और मजदूरों के बच्चों को कक्षा एक से 12 तक संविधान की शिक्षा देने, कृषि विभाग में खाद-बीज वितरण में कथित अनियमितताओं की जांच कर पात्र किसानों को समान रूप से लाभ दिलाने की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन में किसानों और मजदूरों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को वापस लेने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों का पारदर्शी चयन सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। इस दौरान अशोक विश्वकर्मा, रमाशंकर, सरस्वती, सरोज देवी, रेपू देवी, कमलेश मौर्य, राजकुमारी, राधा देवी, केदार नाथ, गणेश, रामधीन ठाकुर और रामचंद्र कन्नौजिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed