{"_id":"699df5bfd38243ee4b07faa7","slug":"a-year-later-the-rules-remained-untouched-and-the-highway-pillars-were-covered-with-hoardings-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-142442-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एक साल बाद नहीं बनी नियमवाली, होर्डिंग से पट गए हाईवे के किनारे खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एक साल बाद नहीं बनी नियमवाली, होर्डिंग से पट गए हाईवे के किनारे खंभे
दुद्धी तहसील मोड़ पर अवैध लगे होर्डिंग पोस्टर-संवाद
Link Copied
विज्ञापन
दुद्धी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर होर्डिंग लगाने का कोई नियम नहीं है। इसका फायदा उठाते हुए ठेकेदार मनमाने तरीके से होर्डिंग टांग रहे हैं। हाईवे के किनारे बिजली, टेलीफोन, स्ट्रीट लाइट के खंभे होर्डिंग से पट गए हैं। नगर के म्योरपुर तिराहा, तहसील मोड़, अमवार मोड़ सहित प्रमुख चौराहों पर दिशा संकेतक व सूचनात्मक बोर्ड विज्ञापनों से ढक गए हैं। इससे राहगीरों को भटकना पड़ता है। तहसील के बाहर, अस्पताल गेट, ब्लॉक और नगर पंचायत के कार्यालय के सामने भी अवैध होर्डिंग टंगे हुए हैं। अफसर होर्डिंग को नजरअंदाज कर देते हैं।
Trending Videos
करीब एक साल पहले ही शासन ने निकायों को मनमाने ढंग से लग रहे होर्डिंग पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया था। प्रचार-प्रसार के लिए नीति तय करने को कहा था। यह निकायों की आमदनी बढ़ाने का भी जरिया था। सोनभद्र के निकाय इस मामले में सुस्त हैं। दुद्धी नगर पंचायत भी इसमें से एक है। एक साल बाद भी यहां होर्डिंग के लिए कोई नीति नहीं बन पाई है और न ही काेई स्थान चिह्नित हुआ है। लिहाजा लोग भी मनमाने ढंग से होर्डिंग टांग रहे हैं। राजनीतिक-व्यावसायिक प्रचार से जुड़े हाेर्डिंग शासन के निर्देशों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाने का दावा करता है, लेकिन जमीनी हकीकत पर कुछ खास दिखाई नहीं दे रहा है। नगर का कोई भी चौराहा, बाजार ऐसा नहीं है। जहां अवैध होर्डिंग्स की भरमार न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलेश मोहन, चेयरमैन ने बताया कि नगर पंचायत से कोई अनुमति नहीं दी गई है। नगर में सभी अवैध पोस्टर-होर्डिंग लगे हुए हैं। बगैर अनुमति वाले होर्डिंग के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।