सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Audio surfaced in Rajesh's death case, three accused of conspiracy

Sonebhadra News: राजेश की मौत के मामले सामने आया ऑडियो, तीन पर साजिश रचने का आरोप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Audio surfaced in Rajesh's death case, three accused of conspiracy
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सतौहा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार पेढ़ निवासी राजेश यादव की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन व्यक्तियों की तरफ से उसके खिलाफ साजिश रचे जाने की बात कही जा रही है। यह ऑडियाे हादसे के पूर्व का है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। भाई की तहरीर पर घोरावल पुलिस घटना के समय ही हत्या की एफआईआर दर्ज कर चुकी है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। भाई दिनेश ने मंगलवार को पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी अभिषेक वर्मा से मुलाकात की। घोरावल पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। एसपी ने भरोसा दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा करा दिया जाएगा।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार पेढ़ निवासी राजेश की आठ दिसंबर 2025 को कार से घोरावल तहसील जा रहे थे। सतौहा मोड़ पर ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने हत्या की बात कहते हुए जानबूझकर धक्का मारने का आरोप लगाया था। प्रकरण में पेढ़ निवासी मंगल पाल व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। भाई दिनेश का कहना था कि भाई की मोबाइल से एक कॉल रिकाॅर्डिंग सामने आई है जिसमें खुद को लालगंज से बताते हुए एक व्यक्ति कह रहा है कि उसके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उसे सावधान रहने की जरूरत है। दावा किया कि तीन दिन से ट्रक मौके पर खड़ी थी। राजेश की रेकी की जा रही थी। ऑडियो में तीन व्यक्तियों का नाम भी लिया गया है जिसमें एक नाम मंगल पाल का है। आरोप था कि वह स्थानीय स्तर पर कई बार इस ऑडियो को लेकर संबंधितों के यहां लेकर गया। कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने का कारण भी जानना चाहा लेकिन अब तक किसी न किसी बहाने टालमटोल जारी है। एसपी ने उससे घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद प्रभारी निरीक्षक घोरावल से अब तक की प्रगति जानी और मामले की जांच अविलंब पूरी करते हुए जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed