फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ABVP's membership drive; target to enroll over 22,000 students.

Sonebhadra News: अभाविप का सदस्यता अभियान, 22 हजार से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

Wed, 29 Jul 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
ABVP's membership drive; target to enroll over 22,000 students.
रॉबर्ट्सगंज पीडब्लूडी डाक बगला में पत्रकारो से वार्ता करते अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदा
सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने सत्र 2026-27 के लिए सदस्यता अभियान की घोषणा की है। परिषद ने जिले में 22185 विद्यार्थियों और 250 शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। यह घोषणा सोमवार को रॉबर्ट्सगंज में एक पत्रकार वार्ता के दौरान की गई। अभाविप का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में हुआ था। शाम को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस रॉबर्ट्सगंज में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन निषाद ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिषद छात्र हित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, राष्ट्रवाद और व्यक्तित्व निर्माण के लिए कार्य कर रही है। सदस्यता अभियान महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों तथा तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में चलाया जाएगा। इस दौरान छात्र संवाद, परिचय वर्ग और व्यक्तित्व विकास कार्यशालाएं होंगी। संगोष्ठियां, छात्र सम्मेलन और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मनमोहन निषाद ने बताया कि परिषद की मांग पर प्रदेश सरकार ने सोनभद्र में मिनरल स्कूल को स्वीकृति दी है। यह प्रदेश का पहला मिनरल स्कूल होगा। माइनिंग से जुड़े पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। इससे जिले के विद्यार्थियों को तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा का लाभ मिलेगा। पत्रकार वार्ता में प्रांत संयोजक अनमोल सोनी, विभाग संयोजक अमन जायसवाल, जिला संयोजक राहुल जालान, नगर मंत्री धर्मेश पांडेय, सक्षम पांडेय और सत्यम शुक्ला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed