फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action taken against loose turmeric; 7.3 kg seized on suspicion of adulteration.

Sonebhadra News: खुली हल्दी पर कार्रवाई, मिलावट के संदेह में 7.3 किलो माल सीज

Wed, 29 Jul 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Action taken against loose turmeric; 7.3 kg seized on suspicion of adulteration.
सोनभद्र। खाद्य सुरक्षा विभाग ने चोपन क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत एक किराना दुकान पर कार्रवाई करते हुए खुली हल्दी का नमूना जांच के लिए भेजा है। मिलावट की आशंका के चलते मौके पर रखी 7.3 किलोग्राम हल्दी को भी सीज कर दिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने मंगलवार को गुरमा मोड़ मारकुंडी स्थित सम्राट किराना एंड जनरल स्टोर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान में मानव उपभोग के लिए 8.5 किलो खुला हल्दी पाउडर बिक्री के लिए रखा मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खुली अवस्था में हल्दी पाउडर की बिक्री और मिलावट की आशंका को देखते हुए नियमानुसार उसका नमूना लेकर खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला भेज दिया गया। वहीं मौके पर बची 7.3 किलोग्राम हल्दी को सीज कर दिया गया। सीज किए गए खाद्य पदार्थ की अनुमानित कीमत 1241 बताई गई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूना मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने खाद्य कारोबारियों से मानकों का पालन करने और खुले खाद्य पदार्थों की बिक्री से बचने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed