फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action taken against Revenue Inspector and Lekhpal for disregarding the field-partitioning order

Sonebhadra News: फाटबंदी आदेश की अनदेखी पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल पर हुई कार्रवाई

Tue, 07 Jul 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Action taken against Revenue Inspector and Lekhpal for disregarding the field-partitioning order
घोरावल। फाटबंदी आदेश का अनुपालन न कराने पर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की है। राजस्व निरीक्षक को उनके कार्यक्षेत्र से हटाकर तहसील कार्यालय से संबद्ध किया गया है। हलका लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करते हुए मामले की जांच तहसीलदार घोरावल को सौंपी गई है। एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मिर्जापुर के मड़िहान निवासी राणा प्रताप ने अपनी भूमि की फाटबंदी न्यायालय उपजिलाधिकारी घोरावल से कराई थी। न्यायालय ने इस संबंध में आदेश भी पारित किया था। इस आदेश का मौके पर अनुपालन किया जाना था। आवेदक ने कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन राजस्व निरीक्षक दिनेश दुबे और क्षेत्रीय लेखपाल अजय विक्रम की तरफ से लगातार लापरवाही की जाती रही। आवेदक की शिकायत के बाद एसडीएम ने स्वयं मौके पर जाकर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया। एसडीएम ने बताया कि राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल पर लापरवाही के कारण कार्रवाई की गई है। राजस्व निरीक्षक दिनेश दुबे को तहसील कार्यालय में संबद्ध किया गया है। लेखपाल अजय विक्रम सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई है, जिसकी जांच तहसीलदार घोरावल को दी गई है। राजस्व निरीक्षक दिनेश दुबे के स्थान पर राममूरत शास्त्री को नया राजस्व निरीक्षक नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई सरकारी आदेशों के प्रति जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed