फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administration should not stop advocates during VVIP movements; memorandum submitted to District Judge

Sonebhadra News: वीवीआईपी मूवमेंट में अधिवक्ताओं को न रोके प्रशासन, जिला जज को सौंपा ज्ञापन

Thu, 09 Jul 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Administration should not stop advocates during VVIP movements; memorandum submitted to District Judge
न्यायालय परिसर के पास सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री, राज्यपाल व अन्य वीवीआईपी के आगमन के दौरान अधिवक्ताओं की आवाजाही बाधित करने पर सेंट्रल बार एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। पदाधिकारियों ने जिला जज से मुलाकात कर प्रशासन के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपते हुए हस्तक्षेप की मांग की। अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष कुमार सिंह और उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ‘गुड्डू’ ने जिला जज को ज्ञापन में कहा कि सर्किट हाउस न्यायालय के पास होने के कारण वीवीआईपी आगमन पर पुलिस की ओर से बार-बार मार्ग अवरुद्ध कर दिया जाता है। अधिवक्ताओं को न्यायालय आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन



मंगलवार शाम वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान न्यायालय से लौटते समय अधिवक्ताओं को रोका गया। बुधवार सुबह नौ बजे से 11:30 बजे तक मार्ग बंद रहने से अधिवक्ता समय पर न्यायालय नहीं पहुंच सके। कई मामलों में समय पर पैरवी नहीं हो सकी और नए वाद भी दाखिल नहीं किए जा सके। बार पदाधिकारियों ने मांग की कि जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त से वार्ता कर सुनिश्चित कराएं कि आवाजाही बाधित न हो। चेतावनी दी कि अगर ऐसी स्थिति लगातार बनी रही तो भविष्य में अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही प्रकरण से इलाहाबाद उच्च न्यायालय को भी अवगत कराने की मांग की गई। जिला जज ने बार पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान के लिए कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed