{"_id":"6a4eade6e7fdcfb1c00df88d","slug":"direct-flight-between-varanasi-and-vijayawada-starting-august-13-indigo-releases-schedule-sonbhadra-news-c-20-vns1056-1458811-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 13 अगस्त से वाराणसी-विजयवाड़ा के बीच सीधी उड़ान, इंडिगो ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 13 अगस्त से वाराणसी-विजयवाड़ा के बीच सीधी उड़ान, इंडिगो ने जारी किया शेड्यूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर। पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दक्षिण भारत के प्रमुख शहर विजयवाड़ा के लिए अब सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने 13 अगस्त से इस नए रूट पर उड़ान संचालन की घोषणा की है। इसके साथ ही कोलकाता और विजयवाड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भी वाराणसी के रास्ते बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
नई उड़ान शुरू होने से पूर्वांचल के यात्रियों को आंध्र प्रदेश के प्रमुख शहर विजयवाड़ा तक पहुंचने के लिए अब लंबी कनेक्टिंग यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। विमान करीब एक घंटा 55 मिनट में वाराणसी से विजयवाड़ा पहुंच जाएगा। इससे व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। वर्तमान में इस रूट पर कोई सीधी विमान सेवा उपलब्ध नहीं है।
इंडिगो की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होगी। फ्लाइट संख्या 6ई-6501 वाराणसी से दोपहर 3:55 बजे उड़ान भरकर शाम 5:50 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट संख्या 6ई-6502 विजयवाड़ा से शाम 6:20 बजे रवाना होकर रात 8:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसी विमान से कोलकाता और विजयवाड़ा के बीच भी कनेक्टिंग सेवा उपलब्ध होगी। कोलकाता से विमान दोपहर 2:10 बजे उड़ान भरकर वाराणसी होते हुए शाम 5:50 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगा। वापसी में विमान विजयवाड़ा से शाम 6:20 बजे प्रस्थान करेगा और वाराणसी होते हुए रात 10:15 बजे कोलकाता पहुंचेगा।