फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The security of Kashi Vishwanath Dham will be under the surveillance of forces ranging from the ATS to paramilitary units.

Sonebhadra News: एटीएस से लेकर अर्धसैनिक बलों की निगरानी में रहेगी काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा

Thu, 09 Jul 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The security of Kashi Vishwanath Dham will be under the surveillance of forces ranging from the ATS to paramilitary units.
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन काशी द्वार बनाया गया गेट संवाद
वाराणसी। सावन माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, अर्धसैनिक बल और एटीएस की संयुक्त टीमों की निगरानी में धाम की सुरक्षा रहेगी। गोदौलिया और मैदागिन मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए भीड़ प्रबंधन के तहत जिगजैग बैरिकेडिंग की जाएगी। नेमी दर्शनार्थियों के लिए गेट नंबर 4 से विशेष प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। काशी का पता अंकित आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र दिखाकर वे प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सावन माह के दौरान सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य आधुनिक निगरानी संसाधनों के माध्यम से मंदिर क्षेत्र तथा प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। मंदिर परिसर के अंदर एटीएस और अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे, जबकि बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थलों की व्यवस्था मंदिर क्षेत्र से अधिकतम 500 मीटर से एक किलोमीटर की दूरी के भीतर की जाएगी, ताकि दर्शनार्थियों को अधिक दूरी पैदल न चलना पड़े और सुगम आवागमन बना रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और अन्य आवश्यक सामान जमा करने तथा वापस प्राप्त करने की व्यवस्था को भी अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। गंगा घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर जल पुलिस, एनडीआरएफ के विशेष गोताखोरों और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। नमो घाट, ललिता घाट, पंचगंगा घाट, दशाश्वमेध घाट समेत अन्य प्रमुख घाटों पर एनडीआरएफ की टीमें मुस्तैद रहेंगी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि सावन माह की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। काशी विश्वनाथ धाम में महाकुंभ जैसी व्यवस्था की जाएगी। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed