{"_id":"6a06148176c90cea570aef00","slug":"admit-severely-malnourished-children-to-the-nrc-and-ensure-regular-health-check-ups-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-146452-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में \nभर्ती कर कराएं नियमित स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कर कराएं नियमित स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम चर्चित गौड़ ने कुपोषण के नियंत्रण के लिए नियमित निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
गंभीर कुपोषित (सैम-मैम) बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कर नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में होने वाली सभी डिलीवरी की प्रभावी ट्रैकिंग कराई जाए। यह स्पष्ट होना चाहिए कि प्रसव सरकारी अस्पतालों, निजी चिकित्सालयों या घरों में हो रहे हैं।
उन्होंने आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाकर नियमित संपर्क बनाए रखने और अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव स्वास्थ्य केंद्रों पर कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अगर सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिले तो संबंधित एजेंसी के कर्मियों को तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए।
लक्ष्य के सापेक्ष एएनसी पंजीकरण और प्रसव की नियमित समीक्षा कर स्थिति में सुधार लाने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने मातृ एवं शिशु मृत्यु की मासिक ऑडिट रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, सीएमओ डॉ. पंकज कुमार राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos