{"_id":"6a0b64eb0d0771811c009528","slug":"after-20-days-the-maximum-temperature-has-once-again-reached-436-degrees-rising-by-up-to-two-degrees-in-48-hours-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-146660-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 20 दिन बाद अधिकतम तापमान फिर 43.6 डिग्री पहुंचा, 48 घंटे में दो डिग्री तक बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 20 दिन बाद अधिकतम तापमान फिर 43.6 डिग्री पहुंचा, 48 घंटे में दो डिग्री तक बढ़ा
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में प्रचंड धूप से बचने के लिए छाता लगाकर निकली महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। तपिश और लू की मार से सोनांचल दहक रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 20 दिन बाद फिर से 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि जारी है। बीते 48 घंटों में न्यूनतम पारा 3.1 डिग्री बढ़कर 26.9 पहुंच गया है। लू के थपेड़ों से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। तेज गर्मी और उमस के कारण लू, उल्टी-दस्त और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। अगले दो दिन में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि सोमवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम पारा 26.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसके मुकाबले रविवार को न्यूनतम पारा 26.5 और अधिकतम पारा 41.6 डिग्री मापा गया था। जबकि शनिवार को न्यूनतम पारा 23.8 और अधिकतम पारा 41.4 डिग्री था। इस तरह से 48 घंटों में न्यूनतम पारा 3.1 और अधिकतम पारा में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। करीब 20 दिन पहले 26 अप्रैल को भी अधिकतम पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था, तब न्यूनतम पारा 24.6 डिग्री था। वहीं 27 अप्रैल को अधिकतम पारा 43.2 और न्यूनतम पारा 25.4 डिग्री मापा गया था, जो अप्रैल का सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ था। हालांकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि हाेने की वजह से 26 और 27 अप्रैल की रात से भी ज्यादा गर्म 17 अप्रैल की रात रही।
सोमवार को दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में वृद्धि दर्ज होने लगी थी। दोपहर के वक्त लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहा। अधिकांश समय लोग अपने घरों में दुबके रहे। जबकि सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं मौसम केंद्र लखनऊ की तरफ से मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 21 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। 19 मई से सोनभद्र के साथ ही पूर्वांचल के कुछ जिलों में तीव्र लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
-- -
धूप में कार्य करने से बचें
डीएम चर्चित गौड़ ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार तीव्र गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में मजदूरों, किसानों, बुजुर्गों, बच्चों तथा लंबे समय तक धूप में कार्य करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने अपील की है कि लू के दौरान सभी नागरिक विशेष सतर्कता बरतें एवं प्रशासन की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
-- --
क्या करें :
- पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी, छाछ एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।
- हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनें।
- धूप में निकलते समय सिर को टोपी, गमछा या छाते से ढककर रखें।
- बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।
- खेतों एवं खुले स्थानों पर कार्य करने वाले श्रमिक समय-समय पर विश्राम करें और छायादार स्थान पर रहें।
- अत्यधिक गर्मी महसूस होने, चक्कर आने या कमजोरी लगने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।
-- -
क्या न करें :
- दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें।
- खाली पेट धूप में कार्य न करें।
- अधिक देर तक बंद वाहनों में न बैठें।
- अत्यधिक चाय, कॉफी एवं नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
- बच्चों एवं पालतू पशुओं को धूप में अकेला न छोड़ें।
- खराब या बासी खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
-- -
अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
दुद्धी। गर्मी बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सिर दर्द, बुखार, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ओपीडी में आने वाले ज्यादातर मरीज इन्हीं बीमारियों से पीड़ित हैं। सामान्य दिनों में 180-200 मरीजों की ओपीडी रहती है, जो सोमवार को बढ़कर 230-250 तक पहुंच गई है। डॉक्टर मरीजों की जांच कर उन्हें दवा के साथ ही गर्मी से बचने और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम ने बताया कि मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। कूलर लगाए गए हैं। अतिरिक्त मरीजों को भर्ती करने के लिए भी नए बेड मंगाए गए हैं।

Trending Videos